वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी पर एक महिला द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हुआ। पुलिस के अनुसार यह वीडियो पिछले माह 12 मई का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला हरहुआ पुलिस चौकी पर तैनात महिला आरक्षी को बाबतपुर फोरलेन किनारे नाले पर गिरा दी और उसके साथ मारपीट कर रही है।