फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंदौली में क्या हुआ जब वनकर्मियों को कुल्हाड़ी और फरसा लेकर दौड़ाया, पुलिस एक्शन में

चकरघट्टा थाना क्षेत्र के भैसौड़ा गांव में 10 दिसंबर को वनकर्मी वन विभाग की जमीन बताकर उसपर खेती कर रहे किसानों को रोकने पहुंचे। नोंकझोंक के बाद किसानों ने उन्हें कुल्हाड़ी और फरसा लेकर दौड़ लिया। इस मामले में वनकर्मियों की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की शाम नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसके बाद पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी लेकिन किसी की भी गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है। भैसौड़ा गांव में 10 दिसंबर को कुछ किसान गेहूं की बोआई कर रहे थे। इसी दौरान वन विभाग की टीम पहुंची और किसानों को खेती करने से रोका, बताया कि यह वन विभाग की जमीन है। जबकि किसानों ने जमीन का पट्टा दिखाया और बताया कि वे पिछले 20 वर्षों से खेती कर रहे हैं। जिसके बाद ग्रामीणों और वनकर्मियों में नोंकझोंक होने लगी। वनकर्मियों द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार विवाद ज्यादा बढ़ा तो गांव की महिलाओं और पुरुषों ने कुल्हाड़ी और फरसा लेकर उन्हें दौड़ा लिया। उन्होंने भागकर जान बचाई। वनकर्मियों ने नौ लोगों के खिलाफ नामजद व कुछ अज्ञात के ख़िलाफ़ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर शनिवार को नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में क्षेत्रधिकारी कृष्णमुरारी शर्मा ने कहा कि वनविभाग की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें