फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में कोहरे की चादर में लिपटी लहरें, भीषण ठंड का कहर जारी, अस्सी घाट पर घटी पर्यटकों की संख्या

भीषण ठंड ने काशी को कांपने पर मजबूर कर दिया है। सड़क से लेकर घाट तक दिन में सन्नाटा पसरा रह रहा है। हर कोई घर में दुबका हुआ है। जो बाहर निकल भी रहे हैं खुद को गर्म कपड़े और चाय के सहारे पर गर्म रखकर आगे बढ़ रहे हैं। सड़क पर रोजाना के मुकबले चहलकदमी कम है और घाट किनारे सन्नाटा पसरा हुआ है। बता दें कि आम दिनों में काशी के गंगा घाट और खासकर अस्सी घाट के किनारे तो पर्यटकों की भारी भीड़ होती है। इसके अलावा दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट पर भी घूमने वालों की भीड़ होती है। लेकिन इन दिनो पड़ने वाली भीषण ठंड ने सबको कंपा दिया है। गंगा कोहरे में समा जा रही हैं तो वहीं घाट भी ठंड से कांप रहे हैं लिहाजा भीड़ कम दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें