देव दीपावली पर पंजाब से काशी में गंगा स्नान करने आए निमाई गर्ग को शुक्रवार की सुबह उस वक्त बचा लिया गया जब वह गंगा में डूबने लगा। 14 वर्षीय निमाई ने इसके लिए जल पुलिस को थैंक्स कहा। पुलिसकर्मियों ने बताया कि युवक की चीख-पुकार सुन हम लोग पानी में कूद गए। समय रहते उसे बाहर निकाल लिया गया नहीं तो अनहोनी हो जाती।