फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंदौली में ग्रामीणों का प्रदर्शन,सड़क किनारे नाली नहीं बनाए जाने पर जताई नाराजगी

नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 22 Dec 2024 06:35 PM IST

टांडाकला क्षेत्र के सोनबरसा ग्राम सभा में वर्षो से खंडहर बनी सड़क को सी सी कर दिया गया, लेकिन दुकानदारों व ग्रामीणों के घरों का पानी के निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं कराया गया। जिससे ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर प्रदर्शन किया।विकास खंड चहनियाँ टांडाकला के सोनबरसा गांव सभा के दलित बस्ती के लोगों का एवं मुख्य सड़क किनारे दुकान किये दुकानदारों के पानी निकासी का व्यवस्था नहीं होने से मुख्य सड़क पर पसरा एवं खंडहर बनी सड़क के गड्डों में भर कर कीचड़ बना रहता था, लेकिन लगभग डेढ़ सौ मीटर सीसी सड़क बना दिया गया। एवं ग्रामीणों के घरों का पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं कराया गया। जिसके कारण दुकानदारों व ग्रामीणों के घरों के सामने गंदा पानी बज बजा कर बदबू देने लगा है। जिससे नाराज डॉक्टर अशोक सिंह, अमित वर्मा जयप्रकाश जयसवाल, विनय जायसवाल, दीपक जायसवाल, प्रदीप जायसवाल मोहित सिंह बबलू गुप्ता श्याम बिहारी गुप्ता आदि लोगों ने आक्रोशित होकर प्रदर्शन करते अवगत कराया की जल्द से जल्द हम लोगों की समस्याओं का निदान करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें