सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सामने का बताया जा रहा है। वीडियो में रात के अंधेरे में दो लोग वाहन चेकिंग करते दिख रहे हैं। इस दौरान वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कहासुनी कर रहा है। इस वीडियो को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि रात में ट्रैफिक विभाग की ड्यूटी नहीं लगाई जाती है, ऐसे में चेकिंग क्यों किया जा रहा है। वीडियो को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि वीडियो कहां की है यह स्पष्ट नहीं हो सका है।