फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में तेज आंधी के साथ हुई बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा

प्रगति चंद Updated Mon, 05 May 2025 11:59 PM IST

धूल भरी आंधी और जोरदार बारिश ने सोमवार की रात में बनारस के मौसम को खुशनुमा बना दिया। वहीं सैकड़ों तार और बिजली के पोल टूट कर उखड़ गए। 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी ने कई टीन शेड वाले घरों के छतों को उड़ा दिया। आंधी के चलते पेड़ की कई डालियां भी तार और सड़क पर गिर गईं। जिले भर में कई जगह बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। वहीं देर रात तक बिजली चमकने और बादल गरजने का सिलसिला जारी रहा। मौसम ने ऐसा करवट लिया कि एक ही दिन में पारा भी 11-12 डिग्री तक लुढ़क गया। सोमवार को रात 10 बजे तक तापमान 38 डिग्री से घटकर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं देर रात रिमझिम बरसात के साथ हवा 20 किमी की गति से बहती रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें