गरज-चमक के साथ रविवार को हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी बारिश हुई। मौसम के इस बदलाव से गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। मौसम वैज्ञानिक इसे प्री मानसून की बारिश बता रहे हैं। 25 जून के बाद कभी भी मानसून की बारिश हो सकती है।