फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अब इस बात पर भड़के यूपी काॅलेज के छात्र, प्राचार्य को साैंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 11 Dec 2024 08:17 PM IST

उदय प्रताप कॉलेज के छात्रों ने तीन सूत्रीय मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन साैंपा है। छात्रों की पहली मांग थी कि कॉलेज के सभी छात्रावास पुनः सुचारु रूप से संचालित किए जाए। दूसरी मांग यह थी कि कॉलेज के समृद्ध परंपरा जैसे संध्या वंदन, पीटी (व्यायाम) सांस्कृतिक कार्यक्रम, वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, सफाई प्रतियोगिता, आदि को पुनः सुचारु रूप से संचालित किया जाए। तीसरी मांग थी कि प्राचार्य द्वारा पूर्व और वर्तमान की छात्रों पर किया गया मुकदमा वापस लिया जाए। छात्रों ने कहा कि अगर हमारे मांगों को नहीं माना गया तो हम सभी पूर्व और वर्तमान राजर्षि मानस पुत्र बृहद आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वहीं, प्राचार्य ने कहा कि हॉस्टल पुराना हो चुका है जर्जर अवस्था में है। फर्स्ट ईयर के छात्रों के लिए अभी हॉस्टल की व्यवस्था नहीं है। सेकंड, थर्ड ईयर व अन्य क्लास के छात्रों के लिए वर्तमान में हमारे यहां हॉस्टल चल रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें