देश की अर्थव्यवस्था में इस समय पहले नंबर पर कृषि है, तो दूसरे नंबर पर एमएसएमई है। कृषि और एमएसएमई दोनों एक दूसरे पर निर्भर हैं। देश में 30 करोड़ लोग एमएसएमई के माध्यम से काम कर रहे हैं। इसमें करीब 2.5 करोड़ महिलाएं हैं। ये बातें तीन दिवसीय दौरे पर काशी पहुंची सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम मंत्रालय (एमएसएमई) की केंद्रीय राज्यमंत्री शोभा राजकलंदराजे ने कहीं।