लोहता थाना क्षेत्र के छितौनी छितौनी का साहिल प्रजाति उर्फ डुग्गू (12) अपने घर से निकल कर बंधा के पास सामान लेने जा रहा था। पिछे से तेज रफ्तार से आ रही टीवीएस एक्सएल ने टक्कर मार दिया। हादसे में साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे पास के ही एक अस्पताल में लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। कक्षा छह में पढ़ता था। माता का नाम उर्मिला है। मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक के पिता दिनेश प्रजाति की तहरीर पर टीवीएस एक्सएल चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। थाना प्रभारी राजबहादुर मौर्य ने बताया कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। चालक अपनी बाइक लेकर फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।