फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशिका होटल में शिक्षक ने फांसी लगाकर दी जान, VIDEO

चौक थाना क्षेत्र के बुलानाला स्थित काशिका होटल में मध्य प्रदेश के रहने वाले एक शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विनोद साहू (35) पुत्र गिरतर, निवासी बुड़ाखेड़ा, थाना आरोन, जिला गुना (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। विनोद 26 अक्टूबर की रात होटल के कमरा नंबर 202 में ठहरे थे। देर रात उन्होंने पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 27 अक्टूबर की सुबह जब होटल कर्मचारी कमरे में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोला, तो देखा कि विनोद साहू पंखे से लटके हुए हैं। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची चौक थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की और परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें