वाराणसी कमिश्नरेट के आदमपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के आरोपी मोहम्मद ताजिम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने घटना के तीन घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। शनिवार की सुबह आदमपुर थाना पुलिस को रवि चौहान उर्फ पप्पू की हत्या की सूचना मिली थी। रवि चौहान की सिर पर पत्थर मारकर निर्मम हत्या की गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का खंगाला गया। फुटेज से आरोपी मोहम्मद ताजिम की पहचान हुई। पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ताजिम को तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।