स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेश्कर का आज जन्मदिन है। सांस्कृतिक कला से जुड़े निजी संस्था के लोगों ने इनका जन्म दिन मनाया और मछलियों को दाना खिलाकर लता जी के गीत गुनगनाए। बता दें कि लता जी का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था। अपने स्वरों से संगीत परंपरा को उंचाइयों तक पहुंचाने वाली लता जी के जन्मदिवस पर काशीवासी उनके गीत गा रहे हैं।