जिला प्रशासन वाराणसी और मंडलायुक्त एस. राज लिंगम के पहल पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में षडज संगीत अकादमी द्वारा समूह नृत्य का कार्यक्रम आयोजित हुआ। षडज संगीत अकादमी की छात्राओं ने सर्वप्रथम गुरु वंदना तीन ताल में तत्पश्चात मनवा मधुर मधुर कुछ बोल, गंगा जी पर आधारित नृत्य नाटिका, सूफी गीत, फेरो ना नजर से नजरिया तथा अंत में रंगी सारी गुलाबी चुनरिया पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राओं में एशनि सिंह, अक्षधा सिंह, आराध्या मिश्रा, अद्विता प्रजापति, श्रुति मंगलम तथा सौम्या रहीं।