फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बीएचयू में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए छात्रों ने किया प्रदर्शन

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 28 Jul 2024 12:01 AM IST

बीएचयू में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की मांग को लेकर छात्रों ने शनिवार को भी परीक्षा नियंता कार्यालय पर धरना दिया। छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे 10 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। कहा कि पीएचडी की लंबित प्रवेश प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जानी चाहिए। इस दौरान छात्रों ने गुणवत्तापूर्ण शोध कार्य के लिए शोधार्थियों को छात्रावासों में सिंगल रूम देने की मांग की। वहीं, मनमाने ढंग से छात्रों को चिह्नित कर कार्रवाई करने और प्रशासन द्वारा बीएचयू परिसर में पेड़ों की कटाई का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों में दिव्यांश दुबे, मनीष सिंह, श्यामल कुमार मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें