फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों का कैंडल मार्च और मशाल जुलूस, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 20 May 2026 09:15 AM IST

राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) उत्तर प्रदेश पूर्वी के नेतृत्व में सोमवार को नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च एवं मशाल जुलूस निकाला गया। यह मार्च महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से शुरू होकर भारत माता मंदिर तक गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने हाथों में मोमबत्तियां और मशाल लेकर केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी “राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को प्रतिबंधित करो”, “नीट पेपर लीक बंद करो” और “शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ” जैसे नारे लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नीट परीक्षा में हुए पेपर लीक ने करोड़ों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। छात्र वर्षों तक कठिन परिश्रम करते हैं, लेकिन भ्रष्ट व्यवस्था उनकी मेहनत को बर्बाद कर रही है। वक्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान दिवंगत छात्र ऋतिक मिश्रा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। छात्रों ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण कई छात्र मानसिक दबाव में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो छात्र इस व्यवस्था से टूट गए हैं, उनके संघर्ष और न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाया जाएगा। एनएसयूआई पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। संगठन ने मांग की कि नीट पेपर लीक की सीबीआई जांच कराई जाए, शिक्षा मंत्री को पद से हटाया जाए, पीड़ित छात्रों को मुआवजा दिया जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस व्यवस्था लागू की जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें