फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राज्य महिला आयोग की सदस्य ने देखी जिला अस्पताल की हकीकत, प्राथमिक विद्यालय में केक काटकर मनाया बेटियों का जन्मदिन

राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय की हकीकत देखी। उन्होंने लेबर कक्ष, हर्बेल गार्डन, एनएमसीयू विंग, लैब, नव ग्रह वाटिका समेत पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से भी बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। वहीं समुचित इलाज का निर्देश दिया। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने ओपीडी संख्या, रजिस्टर और कायाकल्प की फाइल भी देखी। उन्होंने सीएमएस को निर्देशित कि मरीजों बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले। हर मरीज की समय से जांचे हो। इसमें किसी तरह की अनभिज्ञता न बरती जाए। नव ग्रह वाटिका और हर्बल गार्डन और अस्पताल की डेंटिंग पेंटिग देखकर सीएमएस डॉ. राजेंद्र कुमार के कार्यों की सराहना की। बताया कि हर व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना ही प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत प्राथमिक विद्यालय मिल्की में आयोजित कन्या जन्मोत्सव में भी भाग लिया। उन्होंने केक काटकर बच्चियों को बेबी किट दिया। कहा कि वह बेटा और बेटी को एक समान व्यवहार रखें। मौके पर सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया, राजकुमार गुप्ता, विवेक गुप्ता, गोपाल कृष्ण यादव, कुणाल गुप्ता आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें