महाशिवरात्रि पर रात्रि में होने वाली चारों पहर की आरती के दौरान भी श्री काशी विश्वनाथ महादेव का झांकी दर्शन सतत चलता रहा। तृतीय प्रहर की आरती प्रातः 03:30 बजे से प्रारम्भ होकर प्रातः 04:30 बजे समाप्त हुई और झांकी दर्शन सतत् चलता रहा। वहीं चतुर्थ प्रहर की आरती प्रातः 05:00 बजे से प्रारम्भ होकर प्रातः 06:15 बजे समाप्त हुई और झांकी दर्शन सतत् चलता रहा।