फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के बयान पर सपा प्रदेश सचिव का पलटवार, बोले- भाजपा बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटका रही; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 16 Jul 2026 01:35 PM IST

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. सुभाष राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि पिछली सरकारों के दौरान बनारस आतंकवाद का गढ़ बन गया था। डॉ. राजभर ने कहा कि भाजपा के लोग कानून और संविधान के विरुद्ध कार्य करते हैं तथा जनता का ध्यान मूल मुद्दों से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के समय विभिन्न सरकारी योजनाओं में जवाबदेही तय होती थी और आम लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर थी। उनका दावा था कि उस समय रिक्शा चालकों की जेब में भी 500 रुपये के नोट मिल जाते थे, जबकि वर्तमान सरकार में आम आदमी की जेब खाली हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए डॉ. राजभर ने कहा कि भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने के बड़े वादे किए थे, लेकिन आज सबसे अधिक परेशान युवा वर्ग ही है। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार, महंगाई और अन्य बुनियादी मुद्दों पर अपेक्षित काम नहीं कर रही है, इसलिए धार्मिक मुद्दों को प्रमुखता देकर लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है। आतंकी घटनाओं का जिक्र करते हुए सपा नेता ने कहा कि देश में कई बड़ी घटनाएं भाजपा सरकारों के दौरान भी हुई हैं। उन्होंने संसद हमले का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय भी केंद्र में भाजपा की सरकार थी। डॉ. राजभर ने सरकार से जनता के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देने और रोजगार, महंगाई तथा विकास से जुड़े सवालों का जवाब देने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें