साउथ की मशहूर अभिनेत्री साई पल्लवी काशी के रंग में रंगती हुई दिखाई दी। दशाश्वमेध घाट पर इन्होंनें मां गंगा का वैदिक रीति से परिवार के साथ मोक्षदायिनी का पूजन किया और गंगा आरती देखी। घाट किनारे पूरी तरह से मुग्ध हो गई। गंगा आरती के दौरान भजन को सुनकर ताली बजाती अभिनेत्री को देखने के लिए भी भीड़ पहुंच गई। गंगा सेवा निधि के सदस्यों ने इनका स्वागत किया और इन्होंने भक्ति भाव को बयां किया। गंगा सेवा निधि की विजिटर बुक में लिखा कि आज मां गंगा आरती के दौरान हमें काशी में ईश्वर होने का आभास कराई गंगा आरती मेरे लिए एक यादगार लम्हा रहेगा।