नमामि गंगे ने अस्सी घाट पर मंगलवार को सिंगल यूज पॉलीथिन के खिलाफ मुहिम चलाई। नमामि गंगे टीम के सदस्यों के साथ पर्यटकों ने भी हाथों में स्वच्छता स्लोगन लिखी तस्वीरें और कपड़े का झोला लेकर लोगों को सिंगल यूज पॉलीथिन का उपयोग न करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। सुबह पूर्व नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में मां गंगा के घाट और तलहटी से पॉलीथिन सहित अन्य प्रदूषित कर रही सामग्रियों को इकट्ठा कर नगर निगम को सुपुर्द किया गया। गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण ही हमारी श्रद्धा की सच्ची अभिव्यक्ति है। सिंगल यूज पॉलीथिन ने हमारे पर्यावरण और माता की तरह हितकारिणी नदियों को बहुत नुकसान पहुंचाया है। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला, राम नारायण सेवा संस्थान काशी से ओंमकार महादेव, प्रीती कुमारी, अभिषेक चटर्जी आदि शामिल रहे ।