फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विश्वनाथ धाम में श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण ज्ञान महायज्ञ

श्री काशी सत्संग मंडल श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण ज्ञान महायज्ञ का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। वर्ष 67 परम पूज्य आचार्य सूर्य लाल महाराज के नेतृत्व में 67 वर्षों से अनवरत यह कार्यक्रम चला आ रहा है। 111 भू देवों द्वारा मानस पाठ किया जाता है। राम दरबार की प्रतिमा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर धाम में स्थापित की गई। 21 मार्च को प्रातः 8 बजे शृंगार गौरी का दर्शन पूजन, 11 नारियल अर्पित कर नंदी जी का दर्शन-पूजन हुआ। इसके बाद श्री राम कथा का भव्य उद्घाटन स्वामी जीतेन्द्रानन्द सरस्वती (राष्ट्रीय महासचिव- अखिल भारतीय संत समिति) एवं महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषनंद न्याय वेदांताचार्य (कैलाश मठ काशी) ने किया। 22 मार्च को दोपहर 12 बजे श्री राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। चार पताका के साथ 23 मार्च को दोपहर 12 बजे श्री राम विवाह उत्सव मनाया जाएगा। 8 पटाका ध्वनि के साथ राम जन्म उत्सव के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चक्रपाणि महाराज (राष्ट्रीय अध्यक्ष- अखिल भारत हिंदू महासभा, संत महासभा) होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें