फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में बोले शंकराचार्य- सरकार प्रदेश में गायों की स्थिति बता रही अच्छी सच्चाई कुछ

ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उत्तर प्रदेश सरकार के गो संरक्षण विज्ञापनों को भ्रामक बताया है। कहा कि प्रदेश में गो वंशों की स्थिति बहुत खराब है। जबकि प्रदेश सरकार विज्ञापन के जरिये इसे अच्छा बता रही है। ये जमीनी हकीकत से दूर है। शंकराचार्य ने कहा कि प्रदेश में हर सनातनी ने गाय को गो माता की दर्जा दिया। रविवार को केदारघाट स्थित श्रीविद्यामठ में शंकराचार्य ने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में गो-वंश की दशा चिंतनीय है। शंकराचार्य ने नंदनी कृषक समृद्धि योजना और नंद बाबा योजना को धरातल पर शून्य बताया। कहा कि गोबर से हरित ऊर्जा और गो-उत्पाद आधारित उद्योगों के दावे केवल विज्ञापनों तक सीमित हैं। 12 लाख से ज्यादा गो-वंश के संरक्षित होने के आंकड़े को भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में पिछले दिनों आंदोलन की रुपरेखा तय की गई। 403 विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान शंकराचार्य ने गविष्ठि यात्रा के दौरान करीब 14 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। शंकराचार्य ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन पर कहा कि आंदोलन की जरूरत तो थी लेकिन इस तरह के आंदोलन की नहीं। केंद्रीय शिक्षामंत्री के इस्तीफे पर कहा कि सरकार में कुछ तो दबाव और डर पैदा होगा। भाजपा में मनमानी पर रोक लगेगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने आगे आकर छात्रों का समर्थन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें