फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चार धाम शीतकालीन यात्रा में शामिल होने के लिए शंकराचार्य रवाना, संतों व भक्तों की उमड़ी भीड़

ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सोमवार को काशी से रवाना हो गए। वह चार धाम की शीतकालीन यात्रा में शामिल होंगे। शंकराचार्य के प्रस्थान के समय भारी संख्या में संतों व भक्तों की भीड़ रही। शंकराचार्य ने बाबतपुर से शाकंभरी देवी शंकराचार्य आश्रम सहारनपुर के लिए प्रस्थान किया। मीडिया प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि शंकराचार्य महाराज 15 दिसंबर तक कुछ राज्यों के विभिन्न नगरों में आयोजित मांगलिक व धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। इसके बाद 16 दिसंबर से उत्तराखंड में शुरू हो रही शीतकालीन चारधाम यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा आगामी पौष कृष्ण प्रतिप्रदा से सप्तमी यानी 16 से 22 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान साध्वी पूर्णांबा, साध्वी शारदांबा, ब्रह्मचारी परमात्मानंद, रमेश उपाध्याय, सदानंद तिवारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें