चांदपुर स्थित सरस्वती महिला महाविद्यालय के सामने हो रहे सड़क निर्माण के चलते गन्दा पानी बहने की वजह से विद्यालय में विद्यार्थी नहीं जा पा रहे हैं। इसी स्कूल में परीक्षा का सेंटर भी है। ऐसे में व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। व्यवस्था से जुड़े कर्मचारी इसे लेकर कार्य में जुटे हैं लेकिन व्यवस्था बेपटरी होने से आक्रोश व्याप्त है।