फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली-गलौज की कॉल से आहत हुआ ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी, VIDEO

काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड विजय कुमार पाठक को ड्यूटी के दौरान एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने उन्हें गाली-गलौज कर अपशब्द कहे। विजय कुमार पाठक ने बताया कि उनकी ड्यूटी काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 पर है। बुधवार को ड्यूटी के दौरान उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल प्राप्त हुई। फोन करने वाले ने खुद को सूरज पाठक बताया और बातचीत के दौरान लगातार गाली-गलौज करता रहा। वह बार-बार किसी 'मिश्रा' नाम के व्यक्ति का जिक्र कर रहा था, जिससे होमगार्ड परिचित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कॉल पर प्रयोग की गई भाषा बेहद भद्दी और आपत्तिजनक थी, जिससे मानसिक रूप से उन्हें ठेस पहुंची। घटना के बाद होमगार्ड विजय ने थाना चौक में लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें