फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेका में सुरक्षा व्यवस्था और भी होगी चाक चौबंद : रेलवे सुरक्षा बल फैंटम दस्ते के तीन बुलेट मोटरसाइकिल को दिखाई गई हरी झंडी

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल को तीन अत्याधुनिक बुलेट मोटरसाइकिल दी गई। प्रशासन भवन प्रांगण में आयोजित समारोह में महाप्रबंधक ने हरी झंडी दिखाकर इन बुलेट मोटरसाइकिलों को रेलवे सुरक्षा बल फैंटम दस्ते में शामिल किया। इस पहल का उद्देश्य बरेका परिसर में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, सुरक्षा निगरानी प्रणाली को मजबूत करना एवं गश्त को अधिक प्रभावी बनाना है। बताते चलें कि बरेका परिसर की सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के लिए इसे तीन प्रमुख सुरक्षा जोनों में विभाजित किया गया है। इन जोन में निरंतर पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल के जवान बुलेट मोटरसाइकिलों का उपयोग करेंगे। इससे किसी भी संदेहास्पद गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई संभव होगी और सुरक्षा बल की सक्रियता एवं प्रभावशीलता में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें