फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : काशी में वन विभाग के रिटायर्ड अफसरों ने की गंगा की सफाई

बुधवार को नमो घाट का अलौकिक परिसर गंगा निर्मलीकरण के गगन भेदी उद्घोष से गूंज उठा। भारतीय वन विभाग से सेवा निवृत्त 20 अधिकारियों और उनके परिवारजनों ने एक स्वर से मां गंगा की स्वच्छता से जुड़ने का आवाह्न किया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में सर्वप्रथम सभी ने नमो घाट पर मां गंगा की आरती उतारी। काशी भ्रमण के लिए नमो घाट पर पहुंचे वन विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों ने घाट पर उपस्थित सैकड़ो नागरिकों के साथ स्वच्छता का संकल्प लिया। राष्ट्रीय नदी गंगा की निर्मलता के लिए राष्ट्रध्वज और स्वच्छता स्लोगन लिखीं तख्तियां हाथों में लेकर लोगों को जागरुक भी किया। नमो घाट के गंगा तट की सफाई की। गंगा तट पर बिखरे पॉलिथीन एवं अन्य निर्माल्य को समेटकर नगर निगम के सुपुर्द किया गया। राजेश शुक्ला ने कहा कि मां गंगा की स्वच्छता से जुड़ने और जोड़ने की कड़ी में भारतीय वन सेवा से निवृत अधिकारियों द्वारा स्वच्छता की अलख जगाना एक महत्वपूर्ण अवसर है। सनातनी संस्कृति की संवाहिका गंगा की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी बहुत जरूरी है। अवसर पर भारतीय वन सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक व भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय के एक्सपर्ट सदस्य के रूप में नामित कमलेश कुमार पाण्डेय, आरके सिंह, एएन. सिंह, जगताप जी एवं वाराणसी और लखनऊ में भारतीय वन सेवा के विभिन्न पदों को सुशोभित कर चुके अधिकारी और उनके पारिवारिक लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें