रंगभरी एकादशी पर पूर्व महंत आवास से शुक्रवार को पालकी यात्रा निकाली गई। फूलों से सजी पालकी में बाबा और गौरा की चल रजत प्रतिमा को गलियों में भ्रमण कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। बाबा और गौरा की चल रजत प्रतिमा को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में ले जाया जाएगा।