काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर महामंडलेश्वर लाड़िली शरण महाराज (बड़ा रासमंडल, वृंदावन) एवं राधामोहन दास महाराज (श्रीकुंज बिहारी मंदिर, झांसी) ने बाबा विश्वनाथ का विधिवत दर्शन किया। दर्शन के बाद महामंडलेश्वर लाड़िली शरण महाराज ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को देखकर मन अत्यंत प्रसन्न हो गया। धाम परिसर में स्वच्छता, भव्यता और आध्यात्मिक वातावरण का अद्भुत संगम देखने को मिला। उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज का स्मरण करते हुए कहा कि वो उनके गुरु भाई हैऔर काशी तपस्या और साधना की भूमि रही है प्रेमानंद महाराज भी तप कर के यही से वृंदावन गए थे। काशी की दिव्य और अलौकिक ऊर्जा को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि काशी आकर उन्हें आत्मिक शांति की अनुभूति हुई और वे स्वयं को अत्यंत धन्य मानते हैं।