फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में गाजियाबाद की घटना का विरोध जताया, अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर नारेबाजी की

गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वाराणसी के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान अधिवक्ताजनो ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की और आंदोलन को धार दी। बताते चलें कि जमीन के मामले में सुनवाई के दौरान जज से कहासुनी हुई और जज कमरे में चले गए लेकिन अधिवक्ता नहीं हटे तो वहां मौजूद पुलिस ने उन्हें हटाया। आरोप है कि वकीलों को वहां से हटाने के लिए लाठीचार्ज किया गया, कुर्सियां फेंकी गई जिसमें कई अधिवक्ता घायल हो गए। इस मामले में जिला जज की शिकायत हाईकोर्ट से की गई है और जज के ट्रांसफर की मांग की है इसके साथ ही सभी अधिवक्ता आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी में भी अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर अपना समर्थन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें