प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए जा रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान मौजूद पुलिस अफसरों को कांग्रेस के लोगों ने ज्ञापन दिया। उनका कहना था कि वे काशी की मूलभूत मुद्दों को बताना चाह रहे थे। आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने मिलने नहीं दिया। प्रशासन ने कांग्रेस कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया है।