पड़ाव से रामनगर तक पिछले डेढ़ वर्षों से फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। कटेसर से लेकर रामनगर तक की सड़क का निर्माण पहले ही हो चुका है। अब पड़ाव से लेकर कटेसर तक की सड़क बनाई जा रही है। इसके लिए बृहस्पतिवार को चौराहे से लेकर कटेसर तक 200 भवन स्वामियों नोटिस दिया गया। शुक्रवार को अतिक्रमण करने वाले भवनों पर बुलडोजर चलाया जाने लगा। जो रविवार तक जारी रहा। रविवार को पड़ाव चौराहे की पहचान 65 वर्ष पुराने पुलिस पिकेट को ध्वस्त कर दिया गया। इसके जगह सुंदर गोलंबर और चौराहे का चौड़ीकरण किया जाएगा। वहीं पूर्व सूचना मिलने के बाद 30 से ज्यादा लोग खुद ही अपने भवनों को तोड़ते दिखे। हालांकि रविवार को भी 14 घरों पर बुल्डोजर चला। वहीं रेलवे लाइन के पास स्थित डीह बाबा के प्राचीन मंदिर को भी बगल में शिफ्ट किया गया। चौराहे से रामनगर तक चल रहे फोरलेन के निर्माण के खोदाई का कार्य चल रहा है। इस दौरान रविवार को कटसेर में मिट्टी के नीचे ढका काफी पुराना सार्वजनिक निर्माण विभाग का शिलापट्ट मिला। जिसमें नपाई कर जमीन का निर्धारण किया गया था। सूचना के बाद पहुंचे मुगलसराय एसडीएम आलोक कुमार ने मिले फिर से नपाई करा कर उसे वहीं स्थापित कराया। ऐई वी के सिंह ने बताया कि इस रोड पर इसी तरह के दो शिलापट्ट मिले हैं। जिसे नपाई कराकर पुनः स्थापित कराया गया है।