वाराणसी के बीएचयू स्थित एम्फीथिएटर मैदान में वॉलीबाल की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की शुरूआत होने वाली है। इसे लेकर टीमें आज वाराणसी पहुंचेंगी। खेल मैदान पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। खिलाड़ियों को किट के साथ संकट मोचन मंदिर का प्रसाद भी दिया जाएगा। बताते चलें कि यहां आने वाले खिलाड़ियों को काशी की धार्मिकता का एहसास हो इस बात का प्रयास किया जा रहा है। खिलाड़ियों के ठहरने के इंतजाम किए गए हैं और अब सबकों इंतजार है उस क्षण का जो रोमांचक हो।