वाराणसी जिले के अस्सी क्षेत्र में वाहन टकराने की मामूली बात को लेकर मंगलवार की देर शाम दो पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ। अस्सी घाट जाने वाले मार्ग पर हुई मारपीट के दौरान 5 मिनट तक अराजकता का माहौल रहा। एक वाहन और ई-रिक्शा में टक्कर के बाद विवाद बढ़ा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। मौके पर पहुंची भेलूपुर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की पहचान कराई जा रही है। सीसी कैमरे और वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर की पहचान कराई जा रही है।