शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बजरडीहा सुंदरपुर में आयुष्मान आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने इसका उद्घाटन किया। इस दाैरान पार्षद मदन मोहन तिवारी, अभिषेक मिश्रा, जितेंद्र पटेल अमित राय, सतीश राजभर, शिवांगी पाठक, डॉ. विजय विक्रम प्रताप राय, जितेंद्र सिंह, अनुपमा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। स्वास्थ्य मेले में 135 लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गईं।