सरायमोहाना के वार्ड नंबर आठ में पेयजल की समस्या से यहां के लोग काफी परेशान हो रहे हैं। स्थानीय बाशिंदों ने बताया कि पानी के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं। वर्षों से हमें पानी दे रहे लोग अब ताने मारने लगे हैं। पेयजल उपलब्ध कराने की शिकायत सभासद से लेकर जलकल में किया गया लेकिन कहीं हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। सभासद अनिल सोनकर सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। पानी न मिल पाने के कारण बच्चे-बुजुर्ग कभी-कभार घंटों प्यासे रह जाते हैं। महिलाएं-बच्चियां आए दिन दूसरों के घरों से पानी भरते-भरते परेशान हो रही हैं। स्थानीय कश्मीरा, हीरामनी, मीरा देवी, शांति देवी, नीता देवी, सुनीता, पिंटू साहनी, बद्री निषाद, कल्लू, रामचंद्र आदि लोगों ने समस्या के जल्द निस्तारण की मांग।