नदेसर मंस्जिद से पुलिस चौकी मार्ग के मोड़ पर दाहिने तरफ रविवार को पीपल का पेड़ गिर जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पेड़ गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में हड़कम्प मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पेड़ को दीवाल से हटाने का काम शुरू कर दिया। लोगों ने बताया कि चार-पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश से पेड़ गिर गया है। काफी दिनों से जर्जर हो चुका पेड़ गिर जाने के बाद इलाके के बिजली भी काट दी गई थी।