फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस अधिकारी प्रतिष्ठा गुप्ता का हुआ नागरिक अभिनंदन, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 09 Apr 2026 10:05 PM IST

रामनगर के टेंगरामोड़ स्थित एलीट हॉस्पिटल के प्रांगण में बृहस्पतिवार को भारत विकास परिषद् द्वारा यू.पी. पीसीएस परीक्षा में कमर्शियल टैक्स ऑफिसर बनी प्रतिष्ठा गुप्ता का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में परिषद् के उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, अर्चना पांडेय, डॉ. सुशील मिश्रा, गुलाब सिंह एवं गोपाल गुप्ता ने अंगवस्त्र, बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।जमालपुर जिला मिर्जापुर निवासी श्याम धनी गुप्ता की पुत्री प्रतिष्ठा गुप्ता ने पीसीएस 2024 परीक्षा में सफलता हासिल कर मीरजापुर व जमालपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।उन्होंने दिल्ली में रहकर प्रतिदिन 8-9 घंटे सेल्फ स्टडी के माध्यम से तैयारी की और तीसरे प्रयास में सफलता प्राप्त की।प्रतिष्ठा ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को तथा मुख्य परीक्षा जून 2025 में हुई थी, जबकि 29 जून को परिणाम घोषित हुआ। इससे पूर्व भी वह दो बार मुख्य परीक्षा में शामिल हो चुकी थीं तथा 2025 में आईएएस परीक्षा का इंटरव्यू भी दे चुकी हैं। शैक्षणिक उपलब्धियों में उन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट देवकली इंटर कॉलेज जमालपुर से तथा बीटेक कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी, गाजियाबाद से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास से सफलता अवश्य मिलती है। कार्यक्रम का संचालन आर.पी. सिंह ने किया, जबकि अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. डी.के. गुप्ता ने दिया। इस अवसर पर एडवोकेट विनय कुमार मिश्रा, अखिलेश त्रिपाठी, डॉ. बबीता गुप्ता, इंजीनियर ओम प्रकाश गुप्ता, ओमप्रकाश यादव, डॉ. विभूति मिश्रा, डॉ. ओ.पी. सिंह, श्रवण सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें