महाशिवरात्रि पर गंगा किनारे श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के बीच नौकायन को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कई नाविक श्रद्धालुओं को बिना लाइफ जैकेट पहनाए ही गंगा की सैर करा रहे हैं। जबकि प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश है कि नाव पर सवार प्रत्येक व्यक्ति के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य है।