वाराणसी के रामनगर स्थित 36वीं वाहिनी पीएसी में 54वां पीएसी दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार सोनकर, 36वीं वाहिनी के सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पांडे तथा उप सेनानायक प्रमोद कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य परेड से हुई, जिसमें पुलिस उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने परेड की सलामी ली। इसके पश्चात शस्त्र पूजन संपन्न कराया गया। इसके बाद योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पीएसी के जवानों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का संदेश दिया गया।