कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को घूरहुपट्टी स्थित आँबेडकर पार्क में उनकी प्रतिमा के समक्ष बैठकर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने अमित शाह के इस्तीफा दिए जाने तक संघर्ष जारी रखने की चेतावनी दी। धरने पर बैठे शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी को पार्टी कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। शिव शंकर चौबे ने भाजपा सरकार पर संविधान विरोधी होने का आरोप लगाया।