नवरात्रि की पावन पर्व पर संगीत परिषद सप्तक द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम "नारायणी " आज नागरी नाटक मंडली परिसर पर संपन्न हुआ। इस मौके पर चालीस बालिकाओं ने देवी दुर्गा के रूप का वर्णन अपने नृत्य के माध्यम से किया। इस दौरान नृत्यनाटिका को देख हर कोई अभिभूत हो गया।