कांग्रेस आने वाली 18 दिसंबर को सरकार के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने जा रही है और लखनऊ विधानसभा घेराव का कार्यक्रम करने वाली है। महानगर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कहा कि शीर्ष व प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा के कुशासन के खिलाफ जनता के सवालों का जवाब और भाजपा सरकार के कामों का हिसाब लेने के लिए आगामी 18 दिसंबर को लखनऊ विधानसभा घेराव का कार्यक्रम आहुत है। वाराणसी जनपद से जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा ,फ्रंटल संगठनों द्वारा ,वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ,प्रदेश पदाधिकारियों,चुनाव लड़े सभी प्रत्याशियों द्वारा बड़ी संख्या में वाराणसी के कांग्रेसजन लखनऊ विधानसभा घेराव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।