फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीआरएफ जवान ने गंगा में डूब रही तीन महिलाओं को बचाया

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 19 May 2025 03:37 PM IST

मान मंदिर घाट पर रविवार को गंगा में स्नान करने के दौरान तीन महिलाएं गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगीं। 11 एनडीआरएफ के जवानों ने गंगा में छलांग लगाकर तीनों महिलाओं को सुरक्षित निकाला। तीनों महिलाओं के परिजनों और घाट पर मौजूद लोगों ने एनडीआरएफ के जवानों का आभार जताया। मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के धरमपुरा गांव की सुमन त्रिपाठी (55), पूजा शुक्ला (36) और सरस्वती त्रिपाठी (28) अपने परिजनों के साथ काशी में दर्शन-पूजन के लिए आई थीं। मान मंदिर घाट पर गंगा में स्नान के दौरान तीनों महिलाएं गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। घटनास्थल पर तैनात 11 एनडीआरएफ के बचावकर्मियों ने विलंब किए बगैर गंगा में छलांग लगाकर तीनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ के डीआईजी मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि हमारे जवान काशी के गंगा घाटों पर सतर्कता और संकल्प के साथ तैनात रहते हैं। वह हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें