शारदीय नवरात्र-2025 का पर्व हर जगह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवती के हर रुपों की आराधना और पूजा-अर्चना के तहत 'नवमी कन्या पूजन' के साथ शारदीय नवरात्र संपन्न हुआ। हर जगह 'नवमी कन्या पूजन' के चलते भीड़-भाड़ और उत्साह का माहौल था। लेकिन नवमी कन्यापूजन का सर्वाधिक आकर्षण रविंद्रपुरी स्थित अघोरपीठ 'बाबा कीनाराम स्थल क्रीं-कुण्ड' में दिखा।