वाराणसी में 68वीं माध्यमिक राष्ट्रीय स्कूली वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार की सुबह हुई। इसमें प्रतिभाग करने के लिए देशभर से 28 टीमों के 672 खिलाड़ियों ने एंफीथियेटर पहुंचकर पंजीकरण कराया था। पांच दिवसीय यह प्रतियोगिता 250 मैच ऑफिशियल करा रहे हैं। प्रतियोगिता के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक राम शरण सिंह ने किट का वितरण भी किया था। ट्रैक सूट के साथ संकट मोचन मंदिर का प्रसाद भेंट किया गया।