13 सितंबर को राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी संगठन के राष्ट्रीय सम्मेलन में 21 राज्यों के पदाधिकारी शामिल होंगे। तैयारियों को लेकर बुधवार को कैंट स्थित होटल में बैठक हुई। राष्ट्रीय संरक्षक अजय सिंह बॉबी ने कहा कि फेरी पटरी वालों की समस्याओं पर चर्चा कर विशेष रणनीति तैयार की जाएगी। संयोजक राहुल सिन्हा ने कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मेलन पथ विक्रेता आजीविका संरक्षण अधिनियम 2014 को लागू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राष्ट्रीय सचिव अभिषेक निगम ने बताया कि वाराणसी में पहली बार सम्मेलन हो रहा है। जो आजीविका चलाने में निर्णायक साबित होगा। बैठक में राजेंद्र प्रसाद सिंह, हरिशंकर सिन्हा, गौरव प्रकाश, नूर मोहम्मद, प्रदीप कुमार, गणेश यादव शामिल रहे।