नमामि गंगे के गंगा विचार मंच की महानगर की इकाई की रविवार को नमो घाट पर मासिक बैठक हुई। बैठक में संस्था के सदस्यों ने काशी के गंगा घाटों पर गंगा स्वच्छता अभियान को गति प्रदान करने पर चर्चा की। जन भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नाविक समाज, पंडा पुरोहितों, दुकानदारों, नगर निगम कर्मचारियों सहित अन्य सभी श्रद्धालुओं से समन्वय स्थापित करने पर विचार हुआ। काशी के सबसे स्वच्छ घाटों, ज्यादा गंदगी वाले घाटों की सूची तैयार की जाएगी। सावन में बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए लाइन में लगे दर्शनार्थियों के लिए पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवाने पर भी चर्चा हुई। बैठक से पहले नमो घाट पर पर्यटकों से आह्वान किया गया कि गंगा घाटों को स्वच्छ रखें। इस दौरान जिला संयोजक शिवम अग्रहरि, महानगर सहसंयोजक रामप्रकाश जायसवाल, जय विश्वकर्मा, प्रीति, रवि जायसवाल, भावना गुप्ता, सपना वर्मा मौजूद रहीं।